ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुशील मोदी ने माना चिराग ने JDU को 30 सीट पर हरवाया, नीतीश...

सुशील मोदी ने माना चिराग ने JDU को 30 सीट पर हरवाया, नीतीश के काम से मिला वोट

11-Nov-2020 04:06 PM

PATNA : बिहार में बहुमत मिलने के बाद एनडीए की जीत के नायक के भले ही बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताए जा रहे हो, लेकिन बिहार में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की माने तो बिहार में जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट देकर एनडीए को जीत दी है. सुशील मोदी ने कहा है कि हम लोग बिहार में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे थे और नीतीश सरकार ने बाढ़ जैसी आपदा से लेकर कोरोना की विपदा की घड़ी में जिस तरीके से काम किया उसी का नतीजा है कि लोगों का जन समर्थन एनडीए को मिला.

सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में 15 साल के अंदर जिस तरह से विकास किया गया यह एक बड़ा मुद्दा था. बीजेपी और जेडीयू गठबंधन ने जो काम किया उसकी तो चर्चा हुई ही साथ ही साथ नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार के विकास में जिस तरह की मदद की वह बेहद महत्वपूर्ण है. बिहार में सड़क बिजली पानी के साथ-साथ से कानून व्यवस्था एक बड़ा चुनावी मुद्दा था. बिहार में कोरोना काल के अंदर जो लोग राज्य के बाहर से आए उन्हें जो सुविधाएं मिली वह भी हमारे पक्ष में रहा.

सुशील मोदी ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि हमें 150 से 160 सीटें आएंगी, लेकिन चिराग पासवान ने जेडीयू का काफी नुकसान किया. सुशील मोदी ने स्वीकार किया है कि चिराग पासवान की वजह से जनता दल यूनाइटेड तकरीबन 30 सीटों पर हार गई. इतना ही नहीं सुशील मोदी ने यह भी कहा है कि चिराग पासवान  की वजह से एनडीए को सीटें कम आई. हालांकि चिराग के भविष्य को लेकर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की. चिराग एनडीए में रहेंगे या नहीं रहेंगे इसे लेकर उन्होंने गेंद बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के पाले में डाल दी हैं.