अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Nov-2020 07:00 AM
PATNA : बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बावजूद कैबिनेट से दूर रखे गए पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पिछले 3 दशक से भी ज्यादा समय से बिहार बीजेपी का चेहरा सुशील कुमार मोदी है और पार्टी उन्हें नई जिम्मेदारी देगी। देवेंद्र फडणवीस ने सुशील मोदी की नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी नाराजगी का सवाल ही पैदा नहीं होता। सुशील मोदी लगातार पार्टी के साथ सहयोग कर रहे हैं और पार्टी उनके बारे में सोच रही है।
दरअसल कैबिनेट से ड्रॉप किए जाने के बाद सुशील मोदी की सक्रियता में कमी आई सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना पहुंचने पर सुशील मोदी स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन बीजेपी कार्यालय पहुंच कर उन्होंने दोनों बड़े नेताओं से मुलाकात नहीं की। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी सुशील मोदी अलग-थलग पड़े रहे जिसके बाद लगातार यह सवाल उठ रहा है कि क्या सुशील मोदी अपनी ही पार्टी के फैसले को लेकर नाखुश हैं। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस ने अब सुशील मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
फडणवीस के बयान से साफ हो गया है कि बीजेपी पूर्व डिप्टी सीएम को कोई नई भूमिका देने जा रही है। विधानमंडल दल की बैठक में सुशील मोदी ने ही तार किशोर प्रसाद को नेता चुने जाने का प्रस्ताव दिया था। उसके बाद उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए लिखा था कि उसे कार्यकर्ता का पद कोई छीन नहीं सकता। सुशील मोदी के इस ट्वीट से भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि उन्हें पार्टी के फैसले से तकलीफ पहुंची है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब सुशील मोदी को ड्राप किए जाने की बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने भी बीजेपी के नेताओं से इस बाबत सवाल करने को कहा था।