ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Home / news / सुशील मोदी के समर्थन में उतरे चिराग, कहा.. उपराष्ट्रपति नहीं बने तो नीतीश...

सुशील मोदी के समर्थन में उतरे चिराग, कहा.. उपराष्ट्रपति नहीं बने तो नीतीश ने छोड़ा BJP का साथ

12-Aug-2022 05:00 PM

PATNA : बीजेपी को झटका देकर महागठबंधन के साथ जाने पर एक तरफ जहां बीजेपी नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी सीएम नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चिराग पासवान ने सुशील मोदी के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे। चिराग पासवान ने उपराष्ट्रपति चुनाव के तुरंत बाद बीजेपी से अलग होने के नीतीश कुमार के फैसले पर सवाल उठाया है।


चिराग पासवान ने कहा है कि आखिर क्या बात थी कि नीतीश कुमार ने 6 अगस्त को बीजेपी से अलग होने का फैसला लिया। जब नीतीश कुमार को लगा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उनके साथ खोखा हुआ है तो उसी समय क्यों नहीं बीजेपी से अलग हो गए।बीजेपी से अलग होने में उन्हें 22 महीने का वक्त क्यों लग गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पहले तो राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो उपराष्ट्रपति के लिए अपनी कोशिश शुरू कर दी। 


उन्होंने कहा कि पूरा यकिन है कि नीतीश कुमार ने उपराष्ट्रपति बनने की कोशिश की होगी, नहीं तो टाइमिंग इतनी परफेक्ट नहीं हो सकती है। जब उपराष्ट्रपति शपथ ले रहे थे तभी नीतीश कुमार को 22 महीने पहले वाला चिराग मॉडल क्यों याद आ गया। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी कुर्सी के अलावा किसी के सगे नहीं हैं। जब उपराष्ट्रपति की कुर्सी नहीं मिली तो 2024 में प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए ऐसे महत्वाकांक्षी नेता आपस में ही सिर फुट्टौवल करेंगे। कुर्सी की लालच में नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।