ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

सुशील मोदी के लगातार हमले पर बोले नीतीश, वो बेचारा मेरे खिलाफ रोज नहीं बोलेगा तो उसे क्या फायदा होगा?

21-Jan-2023 02:21 PM

By First Bihar

GAYA: समाधान यात्रा के दौरान आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया में थे। इमामगंज स्थित बेला गांव में उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ हम पार्टी के संरक्षक व इमामगंज के विधायक जीतन राम मांझी भी मौजूद थे। सुशील मोदी के लगातार हमले पर नीतीश ने कहा कि वो बेचारा रोज मेरे खिलाफ रोज नहीं बोलेगा तो उसे क्या फायदा होगा। 


वही लेमनग्रास की खेती को देखकर मुख्यमंत्री खुश नजर आए उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप लोग भी लेमनग्रास थोड़ा पी ना लीजिए बहुत अच्छा लगेगा। उन्होंने डीएम से कहा कि इन लोगों को भी जरा पिलवाइये..तब इन लोगों को आनंद आएगा। सीएम नीतीश ने यह भी बताया कि एक अणे मार्ग में 2006 में लेमनग्रास लगवाये थे। जिसे शुरू में वे बराबर पीते थे।लेमन ग्रास बहुत अच्छा चीज है इसका लाभ लोगों को हो रहा है।लेमनग्रास पर भी इलाके में काम हो रहा है। इलाका उपेक्षित था उसे विकसित करने का काम किया जा रहा है। जमुई और बांका में इसी तरह की खेती करायी जाएगी।


गया में समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गया के पहाड़ी इलाके में जहां कोई काम नहीं हुआ था आज देखिये किस तरह से पहाड़ी इलाके लगातार विकसित हो रहे है। लोग अपनी आमदनी भी बता रहे हैं। वही देखने हम गया आए हैं। सीएम ने कहा कि मेरा मकसद पहाड़ी इलाकों के नजदीक पानी का स्टोरेज करना है कि जिसका उपयोग खेती के कार्य में किया जा सकेगा। यह जल जीवन हरियाली का ही पार्ट है। कृषि विभाग इस पर काम कर रही है। वर्षापात में पानी इक्ट्ठा किया जा रहा है। 


गया में अब तक क्या काम हुआ उसे देखने आए थे। देखा कि यहां बेहतर काम हुआ है। यह सब देखकर अच्छा लगता है। गली-नाली और हर जल नल का जल योजना में भी बेहतर काम हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जिन लाभूकों को नहीं मिला है उनका चयन करके राज्य सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। सुशील मोदी के लगातर हमला बोले जाने पर सीएम नीतीश ने कहा कि किसी को क्या पता है यह बात छोड़िये ना, वो बेचारा रोज मेरे खिलाफ नहीं बोलेगा तो उसे क्या फायदा होगा।