ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / सुशील मोदी केन्द्र से ‘एक देश, एक बिजली दर’ की करेंगे मांग

सुशील मोदी केन्द्र से ‘एक देश, एक बिजली दर’ की करेंगे मांग

17-Dec-2019 07:48 PM

PATNA: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित राज्यों के वित्त मंत्रियों की ‘बजट पूर्व बैठक’ में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ‘एक देश, एक बिजली दर’ की मांग करेंगे.

इसी दिन होने वाली जीएसटी कौंसिल की बैठक में भी भाग लेंगे जिसमें जीएसटी के अन्तर्गत राजस्व बढ़ाने व बड़े पैमाने पर हो रहे करवंचना को रोकने के उपायों के साथ ही 1 अप्रैल से लागू हो रही नई कर विवरणी पर चर्चा होने की संभावना है.

समान्यतः 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट से पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री विभिन्न वर्गों मसलन किसानों, मजदूरों, उद्योग-व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों आदि से सुझाव लेती हैं. इसी क्रम में राज्यों के वित्त मंत्रियों के सुझाव के लिए आयोजित इस बैठक में मोदी राज्य में 29,400 करोड़ की लागत से में चल रही ‘हर घर, नल का जल’ योजना जिसे अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य है, की प्रतिपूर्ति भारत सरकार द्वारा शुरू होने वाली ‘जल शक्ति अभियान’ के तहत करने की मांग करेंगे.इसके अलावा ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ अन्तर्गत 100 की आबादी वाले बसावटों को जोड़ने के लिए बनी सड़कों की देखरेख का प्रावधान करने की मांग भी करेंगे.