पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
06-Dec-2019 09:12 PM
KOLKATA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी की मानें तो 2013 में जदयू-भाजपा में तलाक़ के बाद फिर से हुई दोस्ती पहले से ज़्यादा मज़बूत हो गयी है. अब ये गठबंधन टूटने का सवाल ही पैदा नहीं होता. नीतीश कुमार की पार्टी और BJP के बीच जो कुछ भी मामला है वो आपसी बातचीत से सुलझा लिया जायेगा. बिहार में महाराष्ट्र जैसा कोई वाक़या नहीं होने जा रहा है. सुशील मोदी ने फिर कहा कि 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जायेगा. इसमें कही कोई विवाद नहीं है.
कोलकाता में बोले सुशील मोदी
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी कोलकाता में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार में महाराष्ट्र जैसा कुछ नहीं होने जा रहा है. यानि उद्धव ठाकरे की तरह नीतीश भाजपा से दोस्ती नहीं तोड़ने जा रहे हैं. मोदी ने कहा कि बिहार को लेकर जदयू और भाजपा का एजेंडा एक है. दोनों पार्टियाँ बिहार के विकास के लिए एकजुट हुई हैं और आगे भी एकजुटता बनी रहेगी. सुशील मोदी ने कहा कि हालाँकि बिहार के चुनाव में अभी वक्त है लेकिन अगला विधानसभा चुनाव नीतीश के चेहरे पर ही लड़ा जायेगा.
सुलझ जायेगा सीटों का बंटवारा
सुशील मोदी ने दावा किया कि जदयू और भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा भी आसानी से हो जायेगा. दोनों पार्टियां पिछले कई चुनाव से आपकी बातचीत से सीटों का बंटवारा करती आयीं हैं. इस बार भी ऐसा ही होगा.