अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Oct-2020 10:34 AM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम कोरोना निगेटिव होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. आज से चुनावी मैदान उतरेंगे. इससे पहले लगातार वह लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन पर सवाल उठा रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि जंगलराज में किडनैपिंग, फिरौती और गुंडागर्दी फैशन था.
सुशील मोदी ने कहा कि किडनैपिंग, फिरौती और गुंडागर्दी जब फैशन था. जिनके राज में बिहार की बदनामी का उनको नहीं टेंशन था. जब राज्य के हर एक हिस्से में आतंक और अंधेरा था. उस जंगलराज के युवराज फिर वोटर्स को लुभाते हैं. लेकिन जनता को वह तनिक नहीं भाते हैं.
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में राजनीति का अपराधीकरण कर आरजेडी ने लोकतंत्र को धूमिल किया है. आरजेडी के बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने व्यवसायी चंद्रकेश्वर प्रसाद के 2 पुत्रों को तेजाब में डुबोकर मार दिया. आरजेडी के शासन काल में 1992- 2004 के बीच बिहार में किडनैपिंग के 32,085 मामले सामने आए थे. 1990 के विधानसभा चुनाव में महिषी से लालू प्रसाद की पार्टी से चुनाव लड़ने वाले आनंद मोहन ने गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैया की पीट-पीटकर हत्या करवा दी थी. आखिर कौन भूल सकता है कि 90 का वो दशक जब बिहार में राजनीति का अपराधीकरण हो रहा था.
जंगलराज सिर्फ घोटालों को लेकर किया जाता है याद
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों के जेहन में लालू राबड़ी के 15 वर्षों का जंगलराज इस कदर समाया है कि वे लोग दोबारा उस दौर को याद भी नहीं करना चाहते हैं. बिहार के लोग सत्ता और अपराध के गठजोड़ के चलते 15 वर्षों तक पिसते रहे हैं. लालू प्रसाद के राज को जंगलराज घोटालों की वजह से तो कहा ही जाता है, उससे भी ज्यादा राजनीति में अपराध, जातीय नरसंहार, ध्वस्त क़ानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है.