ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लालू के पास जेल से सरकार चलाने का है 'कीर्तिमान', RJD के संगठनात्मक...

लालू के पास जेल से सरकार चलाने का है 'कीर्तिमान', RJD के संगठनात्मक चुनाव पर सुशील मोदी की जुबानी तीर

30-Jul-2019 06:11 PM

By 7

PATNA : बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर एक बार फिर से राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के ऊपर तीखा प्रहार किया है. मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि की आरजेडी सुप्रीमों के पास जेल से सरकार चलाने का 'कीर्तिमान' हासिल है. मोदी ने RJD के संगठनात्मक चुनाव पर तंज कसते हुए लिखा कि ""राजद में जब यह तय है कि लालू प्रसाद चाहे कितने ही बीमार हों, कितने ही आर्थिक घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले में वे आरोपी अथवा सजायाफ्ता हो जाएं, पार्टी के सुप्रीमो वही चुने जाएंगे, तब संगठनात्मक चुनाव का नाटक बार-बार क्यों किया जाता है ?"" पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कमरे आलम ने इसकी घोषणा की थी. 9 अगस्त से 31 दिसंबर तक राजद की सदस्यता अभियान चलाई जाएगी. इसके बाद 15 अप्रैल को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू जेल से सरकार चलाने का 'कीर्तिमान' कायम कर बिहार को शर्मिंदा कर चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जेल से ही हाल के संसदीय चुनाव में टिकट बांटे गए थे. आगे भी ऐसे ही चलेगा. तेजस्वी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजद ने संविधान और आंतरिक लोकतंत्र का सम्मान किया होता, तो विधानसभा से 25 दिन गायब रहने वाला व्यक्ति नेता विरोधी दल जैसे महत्वपूर्ण पद पर नहीं होता. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट