chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल
09-Feb-2022 10:07 AM
PATNA : साल 2005 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य के अंदर कानून व्यवस्था की स्थिति को ठीक करना था. कुमार ने बिहार में सुशासन का राज कायम किया तो उसके पीछे भी सबसे बड़ी वजह लॉ एंड ऑर्डर को सुधार के तौर पर लिया गया. अब एक बार फिर राज्य में कानून व्यवस्था के हालात पर सवाल खड़े हो रहे हैं. राज्य में अपराधियों का मनोबल ऊपर दिख रहा है और लगातार अपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशासन की साख बचाने के लिए बड़ी बैठक बुलाई है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे से लॉ एंड ऑर्डर को लेकर समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं. नीतीश कुमार की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीएम और एसपी भी जुड़ेंगे.
आज की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री बिहार के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर पहलू पर चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री स्पीडी ट्रायल से लेकर अपराध अनुसंधान के मामलों पर राज्य के पुलिस अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों से चर्चा करेंगे. साथ ही साथ यह निर्देश भी दिया जाएगा कि शराबबंदी अभियान को बिहार में जारी रखा जाए. अब तक इस तरह की बैठकों में मुख्यमंत्री का फोकस शराबबंदी कानून को लेकर ज्यादा रहा है. एक बार फिर नीतीश कुमार शराबबंदी के अभियान को लेकर पुलिस मुस्तैद करने के लिए निर्देश दे सकते हैं. इतना ही नहीं राज्य के अंदर जमीन विवाद से जुड़े मामले कम करने के लिए क्या पहल किए जाएं, इसको लेकर भी मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे. साथ-साथ अपराधियों को ट्रायल के बाद सजा दिलाने में देरी हो रही है. इस मामले को भी मुख्यमंत्री देखेंगे.