ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

पटना में छात्र ने की खुदकुशी, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद था परेशान

19-Jun-2020 06:36 AM

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई लोगों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। पटना में सुशांत की मौत के बाद आत्महत्या का दूसरा मामला सामने आया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। घटना पटना के जक्कनपुर इलाके के न्यू बंगाली टोला की है। वैशाली के रहने वाले 22 साल के छात्र सत्येंद्र ने खुदकुशी कर ली है। सत्येंद्र लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार किसान उसका शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। 


आत्महत्या की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से छानबीन में जुट गई है हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सत्येन्द्र के साथियों ने बताया है कि उसने सबके साथ दोपहर का खाना खाया था। हालांकि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनने के बाद वह सबसे दूर-दूर रहने लगा था और लगातार इसकी चर्चा कर रहा था।


बताया जा रहा है कि दोपहर का भोजन करने के बाद सत्येंद्र अपने कमरे में चला गया और जब देर शाम तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो साथियों ने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया। कॉल नहीं रिसीव होने के बाद जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो सत्येंद्र का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद वैशाली से उसके परिजन पटना पहुंच गए हैं। सत्येंद्र ने आखिर आत्महत्या क्यों की यह फिलहाल बड़ा सवाल बना हुआ है।