CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
16-Sep-2023 03:20 PM
By First Bihar
AURANGABAD : औरंगाबाद में आरजेडी विधायक के घर लाखों की चोरी हुई है। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का जायजा लिया। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकद पर हाथ साफ किया है। इस घटना के बाद अब सरकार और पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल उठाना शुरू हो गया है। लोगों के बीच यह कहा जाना शुरू कर दिया गया है कि, जब सत्तारूढ़ पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं तो आमलोग की सुरक्षा की बात करना ही...
दरअसल,औरंगाबाद जिला मुख्यालय के सत्येंद्र नगर कॉलोनी में चोरों ने राजद विधायक के भाई के घर में खिड़की तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली है। शहर में इन दोनों चोरों का आतंक बढ़ा हुआ है और चोर इस कदर निडर हो चुके हैं कि विधायक के भाई का घर भी नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि, राष्ट्रीय जनता दल के नबीनगर से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के चचेरे भाई संजय सिंह सत्येंद्र नगर ब्लॉक कॉलोनी में मकान बनाकर रहते हैं, जहां रात में चोरों ने उनके घर में सेंधमारी की और लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। उन्हें घटना की जानकारी सुबह तब लगी जब उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया।
वही, घटना को लेकर विधायक विजय कुमार के भाई संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था। जब बाहर निकल कर देखे तो पाया कि खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है और कमरे के अंदर गोदरेज, अलमारी, सूटकेस और बक्सा भी टूटा हुआ बिखरा पड़ा है।
उधर, इस घटना को लेकर संजय सिंह ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि चोरी की सूचना पर तत्काल एक्शन लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चोरों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।