मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Jun-2023 10:30 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं उनके अंदर पुलिस प्रशासन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा। राज्य के अंदर आए दिन हत्या, लूट, छीनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है जहां बेखौफ अपराधियों ने पहले सुबह वार्ड मेंबर के भाई को गोलियों से छलनी कर दिया है।
दरअसल, राजधनी में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने वार्ड पार्षद के भाई पर शनिवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां वार्ड नंबर 39 वार्ड पार्षद के भाई अनिल यादव पर भंवर पोखर इलाके में फायरिंग की गई है। गोलीबारी की घटना में अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है।
वहीं, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाइक सवार चार अपराधियों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की है। गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हरके मामलों को बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस आस- पास के सीसीटीवी फुटेज को जांच करने में लग गयी है।