Bihar News: वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर को 28 सालों बाद मिली सजा, 1500 रुपये लेते हुआ था गिरफ्तार Bihar News: वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर को 28 सालों बाद मिली सजा, 1500 रुपये लेते हुआ था गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म, लड़की को कमरे में बंद कर जबरन किया गंदा काम सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह Inland Water Transport: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार, गंगा की तरह विकसित होंगे ये राष्ट्रीय जलमार्ग Inland Water Transport: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार, गंगा की तरह विकसित होंगे ये राष्ट्रीय जलमार्ग Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी, वीडियो शेयर कर लगा रहे यह गुहार
14-Aug-2023 11:44 AM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। राज्य में डीजीपी लगातार अपराधियों को अरेस्ट करने को लेकर नए - नए टास्क देते हुए नजर आते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आया है। जहां रंगदारी के लिए मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया गया है। इतना ही नहीं बदमाशों ने इनको कार से कुचलने का भी प्रयास किया। जिसके बाद अब इस मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, औरंगाबाद में रंगदारी के लिए असामाजिक तत्वों ने मुखिया पति को जान से मारने की कोशिश की। उन्हें हाईवे पर बार बार एक कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इस मामले में मुखिया पति ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुखिया पति की पहचान संजय सिंह के रूप में हुई है। वह हरिहरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
बताया जा रहा है कि, मुखिया पति संजय सिंह प्रतिदिन घर से कुटुंबा संडा एनएच 139 सड़क से हरिहरगंज ड्यूटी के लिए जाते हैं। सड़क से वापस घर लौटते हैं।इसी दौरान ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने के क्रम में लाल रंग की कार यूपी16सीडब्ल्यू-2199 पर सवार उसके साथियों ने थाना क्षेत्र के सोनार खाप गांव से उनका पीछा करना शुरू किया। कई बार कार से कुचलने का प्रयास किया। पक्का बांध पुल के पास हथियार के बल पर बाइक रोकने लगे।
मुखिया पति ने बताया कि उन्होंने जब बाइक रोक सड़क किनारे स्थित दुकान में भागना चाहा तो कार से कुचलकर जान मारने की कोशिश की। शोर सुनकर घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। जिसके बाद अपराधी भाग निकले। थानाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी के बाद कार्रवाई की जा रही है।