गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
01-Dec-2023 10:05 AM
By First Bihar
PATNA : उत्तरकाशी टनल से बाहर निकले बिहार के पांच मजदूर आज सुबह 8 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे,उनके साथ उनके 9 परिजन भी आए हैं। मजदूरों के स्वागत के लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम एयरपोर्ट पर मौजूद थे। ये सभी श्रमिक पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके चहरे पर सुरक्षित घर पहुंचने की खुशी साफ नजर आ रही थी।
दरअसल, 17 दिनों बाद उत्तरकाशी टनल से बाहर निकले बिहार के पांच मजदूर पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। मजदूरों की अगवानी के लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम एयरपोर्ट पर मौजूद थे। सभी श्रमिक पूरी तरह स्वस्थ बताये गए हैं। सुरंग से निकाले गए राज्य के पांच श्रमिकों में सारण के सोनू कुमार साह, भोजपुर के सबाह अहमद, बांका के विरेंद्र किशु, मुजफ्फरपुर के दीपक कुमार और रोहतास के सुनील कुमार, शामिल हैं।
वहीं, इन सभी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उत्तराखंड टनल से सुरक्षित निकले मजदूरों को बिहार सरकार ने अपने खर्चे पर उन्हें घर लाई है। उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था। जिस कारण टनल में 41 मजदूर फंस गए थे।
आपको बताते चलें कि, सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किये गये मजदूरों को सबसे पहले चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उनकी प्राथमिक जांच की गई। इसके बाद अगले दिन यानी 29 नवंबर को सभी मजदूरों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। जिसके बाद आज मजदूरों का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है. जिसमें सभी मजदूर पूरी तरह स्वस्थ बताये गये हैं।