ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म किये जाने पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा...

जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म किये जाने पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, घाटी में प्रतिबंध पर भी बहस की उम्मीद

16-Sep-2019 01:47 PM

By 3

NEW DELHI : जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज अहम सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट जम्मू कश्मीर को धारा 370 के तहत मिलने वाले विशेष दर्जे, राष्ट्रपति शासन की वैधता और घाटी में लगाए गए प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। सीजेआई रंजन गोगोई, न्यायाधीश एस ए बोबडे और अब्दुल नजीर की पीठ कश्मीर के मसले पर दायर की गई कुछ याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी। जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस पार्टी के प्रमुख सज्जाद लोन ने धारा 370 के प्रावधानों को खत्म किए जाने और राज्य के पुनर्गठन की वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने घाटी में अपने परिवार वालों और संबंधियों से मिलने की इजाजत मांगी है। गुलाम नबी आजाद की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि धारा 370 खत्म किए जाने के बाद उन्हें राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने दो बार अपने परिवार वालों और सगे संबंधियों से मिलने की कोशिश की लेकिन प्रशासन ने हवाई अड्डे से ही उन्हें वापस भेज दिया। सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट में आज इन मामलों पर होने वाली सुनवाई पर टिकी है।