मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
26-Apr-2024 03:03 PM
By First Bihar
ARARIA: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए ईवीएम और वीवीपैट के वोटों के सौ फिसदी मिलान को लेकर दायर सभी याचिकाओं का खारिज कर दिया। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को कई दिशा निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अररिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि बैलेट पेपर को लूट-लूटकर राज करने वाले अब ईवीएम को बदनाम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है लेकिन देश के लोकत्रंत्र और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लुटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए।
उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और ना ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वो लोग हैं जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का और गरीबों का अधिकार छीना। पहले पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज साफ कर दिया है कि बैलेट पेपर वाला पुराना दौर वापस लौटकर नहीं आएगा। आज पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की, भारत के चुनाव प्रक्रिया की, चुनाव में तकनीक के उपयोग की सराहना कर रही है, तब ये लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम करने में लगे हुए हैं। इन लोगों ने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है।