ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

सुपौल से बड़ी खबर: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, बारिश में नहाने के दौरान घटना

15-Jul-2023 08:53 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल के मरौना प्रखंड के कमरैल पंचायत में पानी भरे गड्ढे में चार बच्चियां डूब गयी। जिनमें 3 बच्चियों की मौत हो गयी है। जबकि एक बच्ची को किसी तरह गांव वालों ने बचा लिया। अन्य को बचा पाने में उन्हें सफलता नहीं मिली। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जाता है कि कमरैल पंचायत के सिरखरिया गांव में बारिश के दौरान नहाने के क्रम में 4 बच्चियां गांव में पानी भरे गड्ढे में डूब गये। जब तक लोग कुछ समझ पाते तीन बच्चियों की मौत हो चुकी थी। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्ची की जान बच गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मरौना थाने की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 


स्थानीय लोगों की माने तो चारों बच्चियां भैंस चराने के क्रम में खेत के तरफ गई थी। इसी दौरान चारों बच्चियां खेत के बगल में गहरे चांप में जमा बारिश के पानी में नहाने लगे। नहाने के क्रम में चारों बच्चियां दलदल में फंस गई। तभी बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गये। लोगों ने चारों बच्चियों की काफी खोजबीन की। 


पानी मे डूबते बच्चियों को बचाने की भरपूर कोशिश की गई। किसी तरह एक बच्ची को पानी से बाहर निकाला जा सका। लेकिन तीन की मौत हो चुकी थी। 3 शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृत बच्चियों में राजलाल यादव के 10 साल की पुत्री मंजू कुमारी, 12 साल की पुत्री अंजली कुमारी और अरविंद कुमार की पुत्री ललिया कुमारी शामिल हैं।