ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

सुपौल: सदर अस्पताल में 4 दिनों से बंद है RTPCR जांच केंद्र, सिविल सर्जन को भी इसकी जानकारी नहीं

30-Apr-2021 11:03 AM

By Priya Ranjan Singh

SUPAUL: पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। बिहार के सुपौल जिले में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहा है। सुपौल में गुरुवार को कोरोना के 416 नए मामले सामने आए है। वही कोरोना की दूसरी लहर में सुपौल जिले में अब तक 24 लोगों की जाने चली गयी है। वही सुपौल सदर अस्पताल में आरटीपीसीआर केंद्र 4 दिनों से बंद है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना की जांच के लिए सदर अस्पताल में आए लोगों में इसे लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। जबकि सिविल सर्जन का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। 



सुपौल सदर अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच 4 दिनों से बंद है और पूर्व में भेजे गए हजारों सैंपल की रिपोर्ट अब तक नहीं आ पाई है। इससे संक्रमण का विस्फोट होने का खतरा बढ़ता दिख रहा है। सदर अस्पताल में जांच के लिए लोग पहुंच तो रहे है लेकिन जांच नहीं होने से लोग घर लौट रहे हैं। आरटीपीसीआर की पिछली रिपोर्ट नहीं आने से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल की इस व्यवस्था से लोग भी हैरान हैं। वही सिविल सर्जन को आरटीपीसीआर जांच 4 दिनों से बंद रहने की जानकारी तक नहीं है।



मीडिया के सवाल पर सिविल सर्जन डॉ. ज्ञानशंकर ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। मामले को पता करने के बाद सिविल सर्जन ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी अभी मिली है। कई आरटीपीसीआर रिपोर्ट पेंडिंग है इसलिए ऊपर से ही जांच रोक दिया गया है। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट क्यों रोकी गई इसका जवाब भी सिविल सर्जन के पास नहीं था। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सरकारी दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।