ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

सुपौल: सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा, एसडीओ का घेराव कर काम को रुकवाया

14-Jun-2021 01:30 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया और एसडीओ का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में आनन-फानन में सड़क का निर्माण किया गया और सुबह होते ही सड़क उखड़ने लगी। इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और सड़क निर्माण कार्य को रुकवाया।

news image

1,680 KM. सड़क का हो रहा निर्माण 

गौरतलब है कि सुपौल के त्रिवेणीगंज में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत त्रिवेणीगंज बाज़ार के NH-327E जनता रोड से वंशी चौक होते हुए मेला ग्राउंड तक 68 लाख 18 हज़ार 345 लाख रुपये की लागत से 1.680 किमी की सड़क का निर्माण कार्य जारी है।

news image

ग्रामीणों का गंभीर आरोप 

ग्रामीणों का आरोप है कि देर रात जब सभी ग्रामीण सो रहे थे तभी इस सड़क का निर्माण कर खानापूर्ति की गई। सड़क निर्माण कितना घटिया हो रहा है इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं आज सुबह जैसे ही लोग उठे और सड़क देखने गए तो यह देखने को मिला कि रात में जिस सड़क का निर्माण संवेदक द्वारा किया गया वह सड़क सुबह होते ही उखड़ने लगा। 

news image

आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध जताया

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सिर्फ़ नीचे मिट्टी पर पिचिंग कर विभाग की मिलीभगत से संवेदक सड़क निर्माण के नाम पर मोटी कमाई करने में लगे हैं। इधर ग्रामीणों द्वारा घटिया सड़क निर्माण को लेकर हंगामे की भनक जब त्रिवेणीगंज एसडीओ शेख जेड हसन को लगी तो उन्होंने तुरंत ही बीपीआरओ रूपेश कुमार राय को मौके पर भेजा। 

news image

BPRO ने ग्रामीणों के आरोप को सही बताया

मौके पर पहुंचे बीपीआरओ ने बताया कि घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर काम को रुकवा दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ग्रामीणों का आरोप बिल्कुल सही है हम इसकी रिपोर्ट एसडीओ को सौपेंगे। इतना कह बीपीआरओ वहां से चले गए। 

news image

एसडीओ का घेराव

उसके बाद निर्माण कार्य करा रहे कार्य एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज के एसडीओ विकास कुमार हंगामा स्थल पर पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीओ का घेराव कर दिया और सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

news image

news image

news image

news image