ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

वार्ड सदस्य की हत्या, विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

18-Aug-2020 03:39 PM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL: पिपरा थाना क्षेत्र के बेलही गांव में वार्ड सदस्य की हत्या से सनसनी फैल गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर पिपरा बाजार में सड़क को जाम कर दिया है और प्रदर्शन किया.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कि  देर रात वार्ड सदस्य विमलेश झा अपने घर के पास ही अपने वार्ड से वापस बाइक से अपने घर आ रहे थे. उसी दौरान हत्यारों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्यारों ने उसकी हत्या कर बाइक सहित सड़क किनारे गहरे पानी में उसे डूबा कर ऊपर से जलकुंभी रख दिया था.

इस बात की जानकारी किसी राहगीर को तब हुई जब पानी में एक बाइक देखा. जिसके बाद देखा गया कि बाइक के नीचे वार्ड सदस्य विमलेश का लाश छुपाया हुआ था. हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आक्रोशित लोगों ने लाश को लेकर पिपरा बाजार में सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की