बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
26-Jan-2020 03:01 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL: शराब पीकर एक शराबी थाने के थानेदार से ही मिलने थाना पहुंच गया. वह थाने के गेट पर खड़ा होकर पुलिसकर्मियों को हाथ हिलाते हुए हैलो, हैलो बोलता रहा. वह थाने के गेट पर घंटों हंगामा करता रहा. वह खुलेआम थाने के सामने ही लोगों से कहता रहा कि मैंने शराब पी है. कोई मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकता है. क्योंकि थानेदार और एसपी अपने हैं और मेरा नाम है बनारसी रिक्शेवाला. यह मामला सुपौल जिले के भारत नेपाल बॉर्डर से सटा वीरपुर थाने का है.
मुझे नहीं लगता डर
खुलेआम शराबी शराब का पीकर तमाम अधिकारियों की पोल पट्टी खोलता रहा. वीरपुर थाना के मुख्य द्वार के सामने शराबी शराब के नशे में पहले गाना गाता रहा और कहा कि इनको वीरपुर पुलिस और बॉर्डर पर तैनात SSB का थोड़ा सा भी डर नहीं लगता है. इनका कहना है कि दोनों अपना आदमी है. मुझे डर नहीं लगता है और मुझे ना ही एक्साइज से डर लगता है.
थाने के सामने वह घंटों हंगामा करता रहा. वह लोगों को देख गाना गाता रहा. लेकिन पुलिस ने उसको गिरफ्तार तक नहीं किया. शराबी थाने के सामने से चुनौती देते हुए पुलिस को निकल गया. फिर भी पुलिसकर्मी अपना कुर्सी नहीं छोड़े.