ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

सुपौल में दुकानदार हुए एकजुट तो बैकफुट पर आए बंद समर्थक, कर दिया एलान नहीं बंद करेंगे रोज-रोज दुकान

29-Jan-2020 03:18 PM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL : रोज-रोज की बंदी से आजिज आ चुके दुकानदारों ने आज एकजुट होकर बंद समर्थकों के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। जबरन दुकान बंद करवा रहे समर्थकों ने दुकानदारों का विरोध देख बैकफुट पर ही आना बेहतर समझा।दुकानदारों ने बंद समर्थकों के सामने ही एलान कर दिया कि रोज-रोज बंद के नाम पर हम दुकान नहीं बंद करेंगे।


सुपौल के रेलवे स्टेशन-महावीर चौक मार्ग में  बंद के दौरान बंद समर्थकों और दुकानदारों के बीच जमकर झड़प हुई। छोटे-छोटे फुटपाथी दुकानदारों पर रौब दिखा रहे बंद समर्थकों के खिलाफ यहां दुकानदार एकजुट हो गये और दुकान नहीं बंद करने का एलान कर दिया। बंद कार्यकर्ता फिर जबरदस्ती पर उतर आए इस दौरान उन्होनें दुकानदारों और वहां मौजूद महिला तक से बदसलूकी की। 


लेकिन जब दुकानदारों के तेवर देख बंद समर्थकों ने वहां से निकलना ही बेहतर समझा। दुकानदारों की एकजुटता के बाद बंद समर्थक बंद करवाना छोड़ आगे की ओर बढ़ गए। बता दें कि सुपौल में एनआरसी, सीएए और  एनपीआर के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा के आह्वान पर जाप सहित विभिन्न विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जबरन दुकानों को बंद करवाया ।