बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
10-May-2022 10:22 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के एकमा स्थित रेलवे ढाला की है जहां अपराधियों ने एक किशोर की दुकान में घुसकर गोली मार दी। आनन फानन में घायल किशोर को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल किशोर की पहचा एकमा के वार्ड नंबर 7 निवासी श्यामल मंडल का पुत्र बिक्की कुमार के रूप में हुई है। जिसका इलाज सुपौल के निजी क्लीनिक में चल रहा है। गोली उसके दाएं टांग में लगी है। गोली किसने और क्यों मारी इसका पता नहीं चल पाया है।
घायल किशोर के चचेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि एकमा ढाला के पास चाय,पान और मिठाई की दुकान है। वह खाना खाने के लिए घर गया हुआ था। जब खाना खाकर वापस आया तो विक्की दुकान के पास झाड़ू लगा रहा था तभी कुछ बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गये। घटना को अंजाम किसने और किस उद्देश्य से दी इस बाबत घायल किशोर भी कुछ भी नहीं बता पा रहा है। डीएसपी कुमार इन्द्रप्रकाश ने बताया अभी घायल किशोर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।