बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
21-Jan-2020 03:17 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL: बैंक कर्मी पैसा लेकर जा रहा था. इस दौरान ही अपराधियों ने पैसों से भरा बैग लूट लिया. बैग में तीन लाख रुपए था. यह घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज के भुंडा गांव के पास की है.
बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुपौल बंधन बैंक से त्रिवेणीगंज शाखा बैंककर्मी जा रहे थे. इस दौरान ही रास्ते में बाइक से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पैसे लेकर अपराधी फरार हो गए.
बैंककर्मियों ने पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद बैंककर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. त्रिवेणीगंज इलाके में बीते कुछ महीनों से लगातार लूट की घटना होती रही है. लेकिन एक भी मामले का पुलिस ने अब तक खुलासा नहीं किया है. वही, नालंदा में अपराधियों ने इसी बैंक के मैनेजर को गोली मारकर पैसा लूट लिया. बंधन बैंक के मैनेजर अखिलेश कुमार नूरसराय से रुपए लेकर थरथरी होते हुए चंडी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनके बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया और रुपये मांगने लगे. जब उन्होंने रुपए देने से इंकार कर दिया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और 80 हजार लूट कर फरार हो गए.