बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
13-Mar-2023 09:08 PM
By SANT SAROJ
DESK: सुपौल के पुलिस कप्तान डी.अमरकेश ने आज तीन थानाध्यक्षों का तबादला किया है। वही मुजफ्फऱपुर पुलिस महानिरीक्षक ने वीर पशुपतिनाथ मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की सूची जारी की है। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों को 09 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा।
सुपौल के एसपी डी.अमरकेश ने राघोपुर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार सिंह को रतनपुरा थानाध्यक्ष और त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अमित कुमार को राजेश्वरी ओपी का थानाध्यक्ष बनाया है वहीं राजेश्वरी ओपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार को पुलिस केंद्र सुपौल भेजा है।
वहीं तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने वीर पशुपति नाथ मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की लिस्ट जारी की है। 63वीं शहीदी समारोह में वर्ष 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर यह सम्मान दिया जाएगा।
लिस्ट में शामिल सभी पदाधिकारी और कर्मियों को आगामी 09 अप्रैल को वैशाली के बलिगांव थाना परिसर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। जहां सभी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत ही कुल 84 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को विभिन्न थानों में पदस्थापन किया गया है। मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत 13 थानाध्यक्ष और 2 अंचल निरीक्षक का पदस्थापन किया गया है।



