बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
14-Feb-2021 09:31 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : भ्रष्टाचार पर लोकतांत्रिक तरीके से वार करने वाले RTI कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह को सुपौल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि कौशिक भवन के फर्जीवाड़े के मामले को उठाने को लेकर उनकी गिरफ़्तारी की बात सामने आ रही है. कौशिक भवन के ठीकेदार ने सुपौल के डीएम को आवेदन दिया था, जिसके बाद सदर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.
RTI कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर जानकारी मिली है कि वह पटना से सुपौल लौट रहे थे. इस दौरान उन्हें सुपौल की पुलिस ने सहरसा जिले में ही अरेस्ट कर लिया. बताया जा रहा है कि 6 फ़रवरी को सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था. एक हफ्ते बाद उनकी गिरफ़्तारी हुई. हालांकि उनकी गिरफ़्तारी के संबंध में सुपौल पुलिस की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.
RTI कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है लेकिन पुलिस उन्हें कहां ले गई है. इस बात की कोई सूचना नहीं दी गई है. उन्हें गिरफ़्तारी के बारे में भी नहीं बताया गया है. परिजनों का कहना है कि अनिल कुमार सिंह आरटीआई के तहत कई बड़े घोटालों का खुलासा कर चुके हैं. उन्होंने पुलिस महकमे से लेकर प्रशासनिक महकमे के लोगों के खिलाफ आवाज उठाई है. नीतीश के मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ उन्होंने पेटिशन दायर किया है.
नीतीश सरकार में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव के खिलाफ RTI कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह ने पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है. मंत्री के ऊपर इन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनाव आयोग से कई जानकारियां छिपाई है, जो कि जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत गंभीर अपराध है. अनिल बिजेंद्र यादव के खिलाफ इसबार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव भी लड़ चुके हैं. इन्होने कोर्ट से बिजेंद्र यादव नामांकन रद्द करने की भी मांग की थी.
मंत्री के अलावा अनिल कुमार सिंह सुपौल के डीएम महेंद्र कुमार के विरुद्ध भी आवाज उठा चुके हैं, जो कि 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं. इस मामले में सुपौल के डीएम महेंद्र कुमार को शोकॉज भी किया गया है. दरअसल अनिल सिंह के इनके खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही, पब्लिक ऑफिस का दुरूपयोग, बिना इजाजत छुट्टी पर जाने आदि की शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि डीएम महेंद्र कुमार पूर्व रेल मंत्री ललित नारायम मिश्रा के बलिदान दिवस पर नहीं पहुंचे थे.