ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / सुपौल के पनोरमा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और फूड फेस्टिवल का भव्य...

सुपौल के पनोरमा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन

02-Apr-2023 03:44 PM

By First Bihar

SUPAUL: सुपौल के छातापुर में रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल में गुरूवार को स्कूली बच्चों द्वारा एक दिवसीय फूड फेस्टिवल एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें पनोरमा पब्लिक स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों और विज्ञान प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया। स्कूली बच्चे अपने घर से लजीज व्यंजन बनाकर स्कूल लाए थे, जिसमें पास्ता, मैगी, डोसा, रमपम, मोमो आदि मुख्य रूप से शामिल थे।


इस मौके पर पनोरमा पब्लिक स्कूल प्रबंधन की तरफ से कार्यक्रम की तैयारी भव्य रूप से की गई थी। पनोरमा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सुबह से ही अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे। फूड फेस्टिवल एवं विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक समेत स्कूल के अन्य कर्मी शामिल हुए।


इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बच्चों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट लजीज व्यंजनों को चखा। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के बीच इस तरह के आयोजन से उनके अंदर ज्ञान के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है और बच्चों के अंदर की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। साथ ही उनके अभिभावक और शिक्षक भी ये समझ पाते हैं कि भविष्य में बच्चे आपनी प्रतिभा के बदोलत   किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी काफी अच्छा कार्यक्रम हैं और अभी के दौर में राष्ट्र निर्माण में कम्प्यूटर के साथ विज्ञान का भी बहुत बड़ा अहम योगदान हैं।


इस मौके पर पनोरमा पब्लिक स्कूल के प्राधानाचार्य सत्येन्द्र सिंह, अरूण झा, जारा प्रवीण, तोसिफ हुसैन, छोटन मोदक, नीतीश झा, शुभम प्रसाद, नृत्य शिक्षक कुन्दन सिंह, आदित्य कुमार, सरफराज आलम, राहुल कुमार झा, वंदना कुमारी, सिम्मी, जगप्रित नीरज झा और आशीष झा समेत अन्य बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।


news image


news image


news image


news image


news image