gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
06-Sep-2021 12:47 PM
PATNA : मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आज एक बार फिर अफसरशाही को लेकर शिकायतों की भरमार रही। सबसे दिलचस्प मामला सुपौल जिले के डीएम के खिलाफ आया। सुपौल से आए एक फरियादी अपने साथ 51 आरोपों की पोटली लेकर आया। फरियादी ने नीतीश कुमार के सामने बैठते ही आरोप लगाया कि सुपौल जिले में जबरदस्त भ्रष्टाचार है। जिले के डीएम इन भ्रष्टाचारों को बढ़ावा दे रहे हैं।
सुपौल जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री के सामने आरोप लगाया कि जिले के डीएम भ्रष्टाचार के क्रियाकलाप में लिप्त हैं। उनके खिलाफ तो कई तरह की शिकायतें 1 साल से वह कर रहे हैं। मुख्य सचिव के सामने भी शिकायत की गई और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी लेकिन डीएम साहब के ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। फरियादी ने आरोप लगाया कि डीएम के क्रियाकलाप से सरकार की बदनामी हो रही है।
फरियादी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने 51 ऐसे मामलों की सूची सौंपी जो भ्रष्टाचार से जुड़े हुए हैं। फरियादी ने आरोप लगाया कि यह मामले उनके व्यक्तिगत नहीं बल्कि जिले से संबंधित है। जिले में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति से जुड़ी योजना में घोटाला किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में भी जिले में जबरदस्त गड़बड़ी का आरोप फरियादी ने लगाया। इतना ही नहीं तालिमी मरकज घोटाले का भी आरोप डीएम के ऊपर लगाया गया है।
फरियादी ने आरोप लगाया कि डीएम के खिलाफ जो भी शिकायतें की गई है। उस मामले में जांच कमेटी का गठन तो होता है लेकिन फलाफल कुछ भी नहीं आता। मुख्यमंत्री ने तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस मामले को सामान्य प्रशासन विभाग देखेगा।