ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

सुपौल और औरंगाबाद में नहर से महिला की लाश बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

25-Oct-2022 09:51 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL/AURANGABAD: बिहार के सुपौल और औरंगाबाद जिले में युवती की लाश नहर से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सुपौल में अज्ञात युवती की सिर कटी लाश मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है तो वही औरंगाबाद में नहर से बरामद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दोनों मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।


सुपौल से इस वक्त की एक बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुपरिया वार्ड संख्या एक स्थित भेंगा धार में एक 20 वर्षीय अज्ञात युवती की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सिर कटी महिला की लाश बरामद हुई है। शव को कुत्तों ने नोच डाला है। सुपौल सदर अस्पताल में बरामद शव का  पोस्टमार्टम नहीं हो पाया जिसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।


वहीं औरंगाबाद में भी नहर से एक 18 साल की युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर परिजनों ने युवती की फटकार ललगायी थी जिससे गुस्सा होकर वह दाउदनगर स्थित पुल से नहर में कूद गई थी। घटना के 48 घंटे बाद शव नहर से बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।