बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
20-Jul-2023 02:36 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में एक मामी ने भगिनी की मजबुरी का फायदा उठाने की कोशिश की। भगनी प्रेंग्नेंट थी और वह प्रसव के लिए नूरसराय अस्पताल में गई थी लेकिन उसकी हालत उस वक्त ठीक नहीं थी जिस वजह से चिकित्सक ने उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बिहारशरीफ सदर अस्पताल जब वह पहुंची तब वहां आशा कार्यकर्ता ने उसके परिजनों के डरा दिया और उन्हें बहला फूसलाकर प्राइवेट क्लिनिक ले गये।
प्राइवेट क्लिनिक के डॉक्टर ने प्रसव के दौरान 35 हजार रुपये की मांग की। महिला के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो 35 हजार रूपये अस्पताल में जमा कराए। महिला बच्चे को नहीं खोना चाहती थी जिस कारण उसने अपनी मामी से 35 हजार रुपये उधार लिया। जिसके बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद कर्ज देने वाली मामी 35 हजार के एवज में 55 हजार रुपये मांग करने लगी। जबकि महिला ने 35 हजार रुपये लौटने की बात कही। लेकिन सूदखोर मामी 55 हजार से एक रूपया कम लेने को तैयार नहीं थी। वह अपनी मांग पर डटी रही।
अब महिला की मामी उसे धमकी दे रही है कि जब तक वह 55 हजार रूपये नहीं देगी तब तक नवजात बच्चा बंधक के रूप में उसके पास ही रहेगा। मामी की तरफ से इस तरह की धमकी मिलने के बाद पीड़िता काफी सदमें में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन भी मामी की इस शर्त से हैरान हैं। फिलहाल नवजात का तबीयत खराब है। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में उसे रखा गया है।
अब पीड़िता इस बात को लेकर चिंतित है कि एसएनसीयू से निकलने के बाद नवजात बच्चे को उसकी मामी ले जाएगी। वह नहीं चाहती है कि ऐसा हो। हालांकि वो कर्ज स्वरुप लिये गये पैसे 35 हजार लौटाने के लिए तैयार है लेकिन उसकी मामी 20 हजार रूपये सूद के तौर पर मांग रही है। वह कुल 55 हजार रूपये की मांग कर रही है। एक सप्ताह के अंदर 35 के बदले 55 हजार मांगे जाने से परिजन भी हैरान और परेशान हैं। पीड़ित महिला नूरसराय थाना क्षेत्र की बेलधन्ना गांव की रहने वाली रंजू देवी मदद की गुहार लगा रही है।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट