ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुधाकर को कारण बताओ नोटिस, बोले सिद्धकी ... लालू बेहद दुखी, देना...

सुधाकर को कारण बताओ नोटिस, बोले सिद्धकी ... लालू बेहद दुखी, देना होगा जवाब

18-Jan-2023 11:56 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की सियासत एक बार फिर से सुधाकर सिंह को लेकर गर्म हो गई है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से महागठबंधन के अंदर सबकुछ पटरी पर चलता हुआ नहीं दिख रहा था अब राजद द्वारा आज सुधकर को लेकर निर्णय से उसके वापस से पटरी पर आने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, राजद के तरफ से आज सुधकर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके तहत उनको 15 दिनों के अंदर अपना जवाब देने को कहा गया है। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठा रहा था कि, यदि इन तय समय में सुधकार के तरफ से संतोष प्रदक जवाब नहीं दिया जाता है तो क्या निर्णय होगा, जिसके बाद अब इन तमाम सवालों का जवाब पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्धकी ने दिया है। 


राजद के तरफ से अब्दुल बारी सिद्धकी ने कहा कि, हमलोगों के हालिया कार्यकारणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि, हमरी पार्टी के तरफ से गठबंधन में शामिल किसी भी शीर्ष नेताओं पर बोलने का अधिकार सिर्फ लालू यादव और तेजस्वी यादव को ही हैं ऐसे में सुधाकर के तरफ से जो कुछ भी बोला गया हैं उससे पार्टी को नुकसान हुआ हैं , इसलिए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसलिए तहत उनको 15 दिनों के अंदर अपना जवाब देना होगा। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, यदि 15 दिनों के बाद सुधाकर सिंह का जवाब सही तरीके का नहीं होता है तो पार्टी के अनुसाशन समिति और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, जब इस मामले की जानकारी लालू यादव को हुई तो बेहद दुखी हुए और उन्हीं के निर्णय के अनुसार यह नोटिस जारी किया गया है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, जब हम गठबंधन में हैं तो उसकी जो नियम हैं उसका पालन करना होता है। उसको कभी भी तोड़ना नहीं होता है। इससे बेहद नुकसान होता है। किसी भी पार्टी के नेताओं को कुछ समस्या होती है तो पार्टी फोरम में अपनी बात रखते हैं न की खुलेआम इस तरह की बयानबाजी करते हैं। यह बेहद गलत होता है। हमारी पार्टी कतई नहीं चाहती हैं कि किसी एक की वजह से पार्टी में दरार नजर आता है।


आपको बता दें कि, राजद विधायक पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर सवाल उठा रहे थे। जिसके बाद जेडीयू के तरफ से इनके ऊपर लगातार एक्शन लेने को कहा जा रहा था। जेडीयू के तरफ से पार्टी के संसदीय बोर्ड के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि, खरमास तक का इंतजार है उसके बाद कुछ बड़ा देखने को मिलेगा। जिसके बाद अब यह एक्शन दिखने लगा है।