ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुधाकर सिंह पर कार्रवाई नहीं होने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा..मकर संक्रांति बीतने का...

सुधाकर सिंह पर कार्रवाई नहीं होने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा..मकर संक्रांति बीतने का बस इंतजार कीजिए

10-Jan-2023 02:17 PM

PATNA: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की चेतावनी के बावजूद राजद विधायक नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वालों में पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के साथ अब राजद के एक और विधायक विजय कुमार मंडल का नाम भी जुड़ गया है। हालांकि बयान के अगले दिन ही विधायक विजय मंडल ने अचानक सुर बदल लिया। वहीं सुधाकर सिंह पर अब तक कार्रवाई नहीं किये जाने पर जदयू संसदीय बोर्ड के नेशनल प्रेसिडेंट उपेन्द्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अच्छा काम करने के लिए सामान्य तौर पर जो एक परंपरा रही है कि मकर संक्रांति बीतने का इंतजार करते है उतना इंतजार आप लोग भी कीजिए।


उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि राजद के शीर्ष नेतृत्व को यह सब देखना चाहिए कि उनके विधायक क्या बोल रहे हैं। इस तरह का बयान उचित नहीं है। तेजस्वी यादव खुद कह रहे हैं कि यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है आखिर वे बर्दाश्त क्यों कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब तो वही दे पाएंगे ना।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान छपरा में काला झंडा दिखाये जाने के मामले पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवारा ने कहा कि यह सब विपक्ष का काम है। बीजेपी लगातार नीतीश कुमार को टारगेट कर रही है लेकिन जनता नीतीश जी के साथ है। बीजेपी कुछ भी कर ले उससे फर्क नहीं पड़ता नीतीश जी पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।


उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि किसी भी प्रदेश में पक्ष और विपक्ष दोनों लोग है। विपक्ष के लोग अपनी कोशिश करते है। सामान्य तौर पर पक्ष विपक्ष तो चलता ही रहता है। जहां भी इस तरह की घटनाएं हुई है इसके पीछे विपक्ष के लोगों का हाथ है। विपक्ष के लोग इस तरह का काम करते रहे है। जो भी व्यक्ति कुछ करता है उसी के खिलाफ नाराजगी भी होती है और उसी के समर्थन में भी लोग होते है। दोनों स्थितियां होती है। 


छपरा में काला झंडा दिखाये जाने के मामले पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस तरह की छिटपुट घटनाएं होती रहती है इसे लेकर बहुत गंभीर होने की जरूरत नहीं है। छपरा शराब कांड में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों से मिलने मुख्यमंत्री नहीं गये। समाधान यात्रा के दौरान भी मुख्यमंत्री मृतक के परिजनों से नहीं मिले जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी गयी। सोमवार को एक शख्स ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काला झंडा दिखाया। इस मामले पर उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हर गांव और हर घर तक एक व्यक्ति थोड़े ही पहुंच पाएगा। यात्रा में जहां उनका कार्यक्रम लगा होगा वहां गये होगे।