अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Jan-2023 07:26 AM
By First Bihar
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुधाकर सिंह को पार्टी के तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में सुधाकर सिंह द्वारा गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करने और आपत्तिजनक बयान से आरजेडी के बड़े वर्ग को आहत करने की बात कही गई है।
इस पत्र में लिखा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में आया है कि एक बार पुनः आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है। राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन के मसलों और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संबंध में सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बात रखने के लिए अधिकृत हैं। लेकिन आपने लगातार इस प्रस्ताव का उल्लंघन किया है।
इसके आदेश पत्र में लिखा गया है कि आपके बयान लगातार उन ताकतों को बल देते हैं जो संविधान को रौंदकर न्याय सौहार्द और समानता की पैरोकारी को समाप्त करना चाहते हैं। आपके आपत्तिजनक बयान देश प्रदेश और राजद के एक बड़े वर्ग को आहत कर रहा है। राजद के संविधान की धारा 35 के नियम 22 के तहत आप कृपया 15 दिनों के अंदर यह स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। यह नोटिस पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्धकी के द्वारा जारी किया गया है।
आपको बता दें कि, राजद विधायक पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर सवाल उठा रहे थे। जिसके बाद जेडीयू के तरफ से इनके ऊपर लगातार एक्शन लेने को कहा जा रहा था। जेडीयू के तरफ से पार्टी के संसदीय बोर्ड के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि, खरमास तक का इंतजार है उसके बाद कुछ बड़ा देखने को मिलेगा। जिसके बाद अब यह एक्शन दिखने लगा है।