Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
23-Apr-2021 11:06 AM
GAYA : इस वक़्त की बड़ी खबर गया जिले से सामने आ रही है जहां सुबह सवेरे बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक किसान की पहचान 50 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अर्जुन सिंह को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इनमें से चार गोली उन्हें लगी और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके बाद हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. इधर घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है.
मृतक के परिजन मनोज शर्मा ने बताया कि अर्जुन सिंह अपने भाई शत्रुघ्न सिंह के साथ सुबह गांव कोलतर बधार स्थित अपने खेत में लगी फसल को काटने जा रहे थे. इसी क्रम में गांव के ही अभिषेक उर्फ तन्नू कुमार ने आधा दर्जन लोगों के साथ रास्ते मे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसमें चार गोली अर्जुन सिंह के शरीर मे जा लगी और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया. सभी हमलावर इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले.
मनोज शर्मा ने बताया कि अभिषेक उर्फ तन्नू से मिट्टी काटने को लेकर रामनवमी के दिन अर्जुन सिंह का विवाद हुआ था. उस दिन तन्नू फसल लगे खेत में ट्रैक्टर से मिट्टी ले जा रहा था. इसका अर्जुन सिंह ने विरोध करते हुए उसे ऐसा करने से मना किया था लेकिन अभिषेक ने जबरन मिट्टी ले जाने देने की बात कही थी. ऐसा नहीं करने पर उसने अर्जुन सिंह को धमकी भी दी थी. मनोज शर्मा ने बताया कि रामनवमी के दिन हुए विवाद के बाद गुरुवार को मउ ओपी और डीएसपी को लिखित आवेदन के माध्यम से घटना की जानकारी देते हुए अर्जुन सिंह ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी.
इधर घटना की सूचना के बाद मउ ओपी की पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए डीएसपी भी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे हैं. पुलिस के प्रति मृतक के परिजनों और समर्थकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. घटना की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों की गांव में भारी भीड़ जुट गई है और जबरदस्त तनाव का माहौल बना हुआ है.