Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
21-Sep-2019 10:51 AM
By saif ali
MUNGER : आरजेडी एमएलए विजय कुमार विजय की भतीजी रिया और उसके प्रेमी आसिफ के बीच रिलेशनशिप की जानकारी परिवार वालों को पहले से थी। रिया और आसिफ के परिवार वाले यह बखूबी जानते थे कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आसिफ और रिया के बीच कोटा में रहते हुए पिछले कई सालों से रिलेशनशिप था।
ऐसा नहीं था कि रिया और आसिफ के संबंधों की जानकारी परिवार वालों को एकाएक हो गई और उन्होंने अपनी जान दे दी। बड़ा सवाल यह है कि अगर रिया और आसिफ के रिलेशनशिप की जानकारी सबको थी तो आखिर शुक्रवार को ऐसा क्या हुआ की दोनों ने अपनी जान दे दी? पुलिस ने इस मामले में आसिफ के दोस्त दानिश को गिरफ्तार किया है। दानिश ही वह शख्स है जिसने आसिफ को पिस्टल मुहैया कराई थी। फर्स्ट बिहार झारखंड को मिली जानकारी के मुताबिक आसिफ ने दानिश के जरिए 15 हजार रुपए में देशी पिस्टल खरीदी थी लेकिन उसमें कुछ गड़बड़ी आने के बाद वापस कर दिया। शुक्रवार को दानिश ने पिस्टल रिपेयरिंग करा कर वापस आसिफ को दी थी। दानिश ने इसके लिए आसिफ से रिपेयरिंग चार्ज के तौर पर दो हजार रुपए भी लिए।
सूत्र बताते हैं कि दानिश से पिस्टल खरीदते वक्त आसिफ ने कहा था कि रिया पिस्टल चलाना सीखना चाहती है। सदर ब्लाक के पीछे जंगल जाने वाले इलाके में जिस जगह पर आसिफ और रिया की डेड बॉडी मिली वहां अक्सर दोनों मिला करते थे। शुक्रवार की देर शाम भी दोनों वहां मिलने पहुंचे थे। सूत्र बताते हैं कि आसिफ और रिया के बीच मुलाकात के दौरान वह आसिफ के कई दोस्त भी मौजूद थे, उसी बीच यह घटनाक्रम हुआ। हालांकि गोली किसने चलाई इसको लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है लेकिन घटना के बाद आसिफ का दोस्त दानिश पिस्टल लेकर वहां से निकल गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी वारदात में दानिश जो खुलासा करेगा वह बेहद अहम होगा।