ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / STF को मिली बड़ी सफलता, भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा,...

STF को मिली बड़ी सफलता, भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, 4 गिरफ्तार

16-Jan-2023 01:23 PM

BHAGALPUR : बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इन्होंने भागलपुर के कहलगांव में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलसा किया है। इस दौरान इनके द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके साथ ही एसटीएफ को यहां से कई अर्धनिर्मित हथियार और उसे तैयार करने वाली सामग्री भी मिली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना एसटीएफ को यह सूचना मिली थी की भागलपुर के कहलगांव में सिंचाई कॉलेनी में हथियार बनाने के अवैध धंधा चल रहा है। जिसके बाद एसटीएफ ने कहलगांव थाना इलाका अंतर्गत सिंचाई कॉलेनी में छापेमारी कर मिली गन खुलसा किया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि कहलगांव थानाअध्यक्ष इंस्पेक्टर श्रीकांत भारती ने की है। उन्होंने बताया है कि, एसटीएफ ने मिनी गन फैक्ट्री संचालक समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 


जिसमें रामपुर खरहरा, थाना- रसलपुर कहलगांव निवासी शैलेंद्र यादव के पुत्र चन्द्रशेखर यादव और बिहारीपुर, नाथनगर के रहने वाले प्रेम राज उर्फ सोनू कुमार, पिता -भोला मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही साथ ही अवैध हथियार बनाने वाले दो मिस्त्री को भी पकड़ा गया है। जिसकी पहचान कासिम बाजार मुंगेर के बारा गली नंबर 3 निवासी निराज अंसारी, पिता-सिराज अंसारी व कोतवाली थाना मुंगेर अंतर्गत साजूबा रोड निवासी बिट्टू उर्फ अनवर खान, पिता मदनलाल मधुप के रूप में हुई है। 


इधर, इस मामले में एसटीएफ को तलाशी के क्रम में घर से 10 पिस्टल सेट, एक लेथ मशीन, एक मिलिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर, एक वेल्डिंग मशीन और भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया. मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन से हड़कंप मचा है।