ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पटना में डीजल ऑटो को नहीं मिलेगा नया...

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पटना में डीजल ऑटो को नहीं मिलेगा नया परमिट

17-Aug-2019 07:22 PM

By 9

PATNA: पटना की सड़कों पर अब डीजल से चलने वाले और प्रदूषण फैलाने वाले ऑटो की रफ्तार कम होगी. सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक बड़े फैसले में कहा है कि राज्य सरकार पटना में डीजल से चलने वाले थ्री व्हीलर को नया परमिट जारी नहीं करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि डीजल से सीएनजी में ऑटो को बदलने वाले गाड़ी मालिकों को सरकार राहत देगी. वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणाओं के मुताबिक 2 अक्टूबर से प्लास्टिक कैरी बैग यूज करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी. साथ ही थर्मोकोल से बने सामानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा. सुशील मोदी ने कहा कि राज्य को प्रदूषण मुक्त कराने को लेकर अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत लोगों को जागरुक किया जाएगा. बता दें कि राजधानी पटना में करीब 50 हजार निबंधित ऑटो हैं जो शहर में काफी प्रदूषण फैला रहे हैं. कानून की धज्जियां उड़ा रहे ऑटो चालक सड़कों से बाहर कर दिए गए पुराने ऑटो भी चला रहे हैं जिससे भारी प्रदूषण फैल रहा है. अब सरकार ने इन ऑटो चालकों को अपने डीजल वाले ऑटो को सीएनजी में तब्दील करने का ऑफर दिया है.