हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jul-2021 12:48 PM
MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने स्टेट बैंक की शाखा में घुसकर 7 लाख 2 हजार 380 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। बदमाशों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी की।
घटना सरैया थाना क्षेत्र के रेपुरा स्थित स्टेट बैंक की शाखा की है। हथियार के बल पर बदमाश बैंक में घुसे और थैले में रुपये भरकर भाग खड़े हुए । भागने के दौरान लुटेरों ने दो राउंड फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

लूट के दौरान अपराधियों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी की। जब लोग इकट्ठा होने लगे तब बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। इस दौरान लोगों ने भागते हुए बदमाशों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वायरल हुए इस वीडियो के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
