ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

ससुरालवालों ने की हत्या, रोते-रोते मां ने बेटी को दी मुखाग्नि

02-Jul-2022 01:13 PM

GAYA: गया जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसको सुन कर आपका भी दिल दहल जायेगा. मोक्ष की नगरी गया में एक मा ने अपनी शादी-शुदा बेटी को मुखाग्नि दी. सावित्री देवी की बेटी सपना की हत्या ससुराल वालों ने कर दी थी. मृतका को एक 3 साल की बेटी भी है. बेटी रस्म पूरा नही कर सकती थी इसलिए मां को मुखाग्नि देनी पड़ी.


सपना के पिता की मौत 8 साल पहले हो गयी थी, जिसके बाद मां सावित्री देवी ने उसकी शादी कराई थी. गया के विष्णुपद क्षेत्र के चंद्चौरा के रहने वाले हेमंत चौधरी से सपना की शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी. परिजनों के अनुसार, बीते 2 वर्षो से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी. दोनों के बीच सपना के परिवार वालों का हस्तक्षेप भी एक मूल कारण था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होते रहते थे. घटना के दिन मृतका सपना का शव हेमंत के घर से पाया गया है, जिसके बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.


मां सावित्री देवी के आरोप के बाद पुलिस ने पति हेमन्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपने के बाद ससुराल वाले और मायके वाले में शव के लेने के लिए विवाद भी हो गया. घंटो विवाद के बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप किये जाने पर शव मां सावित्री देवी को सौपा गया, जिसके बाद मा सावित्री देवी ने सभी नियमो को किनारा कर के बेटी को मुखाग्नि दी.