मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
25-Apr-2022 06:47 PM
GAYA: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने आज भरी मीटिंग में एसएसपी की जमकर क्लास लगा दी. राजनेताओं और अफसरों की मीटिंग के बीच मांझी ने एसएसपी को कहा-सिर्फ यही देखियेगा तो बाहर कौन देखेगा. पूरे शहर में लोग परेशान हैं और आप मीटिंग में हैं. बुरी तरह से बिफरे मांझी ने एसएसपी की जमकर क्लास लगायी।
गया एसएसपी की लगाई क्लास
वाकया गया का है. गया में आज बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने पहुंचे थे. बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ देहज मुक्त, हत्या- दुष्कर्म मुक्त और बाल श्रम मुक्त गांवों और पंचायतों के चयन के मसले पर बैठक बुलायी थी. बैठक शुरू होने से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी हांफते हुए सभागार में पहुंचे. डीएम ऑफिस के सभागार में ये बैठक हो रही थी जहां मांझी को मंच पर बैठना था. हांफ रहे मांझी मंच पर चढ़े और वहां उनकी नजर एसएसपी हरप्रीत कौर पर पड़ गई. उसके बाद वे एसएसपी पर हत्थे से उखड़ गये।
जीतन राम मांझी ने गुस्से में हाथ भांजते हुए एसएसपी को कहा कि आप जिले में सिर्फ यही मीटिंग देखियेगा तो बाहर कौन देखेगा. आप क्या कर रहीं हैं. पूरे गया शहर में जाम लगा है. लेकिन आप आप यहां नजर आ रही हैं. पूर्व मुख्यमंत्री मांझी का चेहरा गुस्से तमतमा रहा था. जीतन राम मांझी का गुस्सा देख कर एसएसपी सकते में आ गयी. उन्होंने कहा-सर, कहां जाम लगा है. इसके बाद तो जीतन राम मांझी का पारा और गर्म हो गया. उन्होंने कहा कि यहां से लेकर पूरा जीबी रोड जाम है और आप पूछ रही हैं कि कहां जाम है।
मांझी के गुस्से को शांत करने के लिए एसएसपी ने कहा कि जी दिखवाते हैं. लेकिन मांझी शांत नहीं हो रहे थे. इसके बाद बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मांझी को शांत कराया. विधानसभा अध्यक्ष ने मांझी को अपने बगल की कुर्सी पर बिठाया. फिर उनसे बात करना शुरू कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष के समझाने के बाद मांझी का गुस्सा शांत हुआ और मीटिंग की कार्रवाई शुरू हुई.