ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / एसएससी एमटीएस भर्ती टियर-2 का रिजल्ट जारी, 9754 अभ्यर्थी सफल

एसएससी एमटीएस भर्ती टियर-2 का रिजल्ट जारी, 9754 अभ्यर्थी सफल

30-Jul-2022 07:23 AM

DESK : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एग्जाम 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 3266 पदों के लिए भर्ती निकली थी. मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार के अभ्यर्थियों के लिए 8 मई 2022 को पेपर-टू की परीक्षा कराई गई थी. मध्य क्षेत्र में 17044 अभ्यर्थियों में से 9403 (55.17%) परीक्षा में शामिल हुए थे.


एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)-2020 भर्ती की पेपर-टू परीक्षा का परिणाम घोषित कर दी है. जिसके बाद प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए 9754 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. इनमें अनारक्षित वर्ग के 3855, ओबीसी 2462, ईडब्ल्यूएस 706, एससी 818 और एसटी के 692 पद शामिल हैं. एसएससी ने बताया कि बताया डॉकुमेंट वेरीफिकेशन का शेड्यूल एसएससी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जल्द जारी कर दिया जाएगा. साथ ही 4 अगस्त से 24 अगस्त 2022 तक परीक्षा में सफल व असफल सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे.