ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा

SSC CGL Tier 1 की आंसर-की जारी, ऐसे करें ऑब्जेक्शन

18-Dec-2022 01:43 PM

DESK : एसएससी सीजीएल Tier 1 की आंसर-की का इंतज़ार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। टीयर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। इसे चेक करने के लिए अभ्यर्थी एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। यहां से आप आंसर की डाउनलोड भी कर सकते हैं। ये परीक्षा 01 दिसंबर से शुरू हुई थी जो 13 दिसंबर 2022 तक चली थी। ऑनलाइन मोड में ही ये परीक्षा आयोजित कराई गई थी। 



एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट्स अपना ऑब्जेक्शन यानी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए भी यहां एक लिंक उपलब्ध रहेगा। आपको बता दें, हर एक आंसर के लिए 100 रुपये जमा करने होंगे। बता दें कि ऑब्जेक्शन फाइल करने यानी आपत्ति दर्ज की लास्ट डेट 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। 


ऐसे करें ऑब्जेक्शन

ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर. होमपेज पर टेंटेटिव आंसर-की लिंक पर क्लिक करें, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आंसर-की की पीडीएफ रहेगी, जहां से टेंटेटिव आंसर-की चेक कर सवालों पर आपत्ति कर सकते हैं। प्रोसेस की शुरुआत से पहले तय शुल्क जमा करना होगा।