सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
09-May-2022 04:32 PM
DESK: भीषण आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष की मांग के आगे उन्हें झुकना पड़ गया। जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। वही हिंसक झड़पों के बीच देशभर में कर्फ्यू लगाया गया है।
श्रीलंका आज आर्थिक संकट से दौर से गुजर रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी खत्म हो चुका है जिसके कारण जरूरी वस्तुओं का आयात भी नहीं हो पा रहा है। श्रीलंका की इस स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश ने करेंसी स्वैप के जरिये दिए गए 20 करोड़ डॉलर के लोन को चुकाने की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
वही श्रीलंका सरकार के खिलाफ लोगों का विरोध लगातार जारी है। सोमवार को कोलंबो में आर्थिक संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं हुई। महिंदा राजपक्षे के समर्थकों और आर्थिक संकट झेल रहे लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान महिंदा के समर्थकों के हमले में 16 लोग घायल हो गये।
भड़की हिंसा के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। वही विपक्ष दल लगातार पीएम महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे और संयुक्त सरकार के गठन की मांग कर रहे थे। इसे लेकर विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा था। श्रीलंका की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपना इस्तीफा श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को सौंप दिया है।