ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / सृजन घोटाला : बिंदिया बनाने वाली के खाते में 2 करोड़ का हुआ...

सृजन घोटाला : बिंदिया बनाने वाली के खाते में 2 करोड़ का हुआ था ट्रांजेक्शन, सीबीआई की टीम पकड़ने पहुंची तो फरार हो गयी

16-Aug-2021 07:15 AM

BHAGALPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला कांड में सीबीआई की टीम लगातार नए खुलासे कर रही है। सीबीआई की टीम में सृजन महिला विकास सहयोग समिति से जुड़े उन घोटालेबाजों पर नकेल कस रही है जिनका नाम जांच में सामने आया है। सीबीआई की टीम ने बिंदिया यानी टिकली बनाने वाली एक महिला के खाते में 2 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन पकड़ा है। जसीना खातून नाम की इस महिला के खाते में सृजन से दो करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ था। सीबीआई को जब छानबीन में इस बात की जानकारी मिली तो उसने जसीमा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की।


सीबीआई की टीम जसीना खातून की गिरफ्तारी के लिए जब उसके घर पहुंची तो वह मौके से फरार निकली। बताया जा रहा है कि जसीमा को इस बात की भनक मिल गई थी कि सीबीआई उसे दबोच सकती है, इसके पहले ही जसीमा अपने ठिकाने से निकल भागी। चर्चा है कि फिलहाल जसीना खातून ने सीबीआई के डर से दिल्ली में अपना ठिकाना बना रखा है हालांकि वह कहां छिपी है इसकी जानकारी किसी को नहीं नसीमा खातून के खिलाफ सीबीआई कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है सीबीआई ने जसीमा के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद कोर्ट ने 11 फरवरी 2021 को इस मामले में संज्ञान लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले समन जारी किए गए बाद में जमानती वारंट लेकिन इसके बावजूद जब आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।


सृजन घोटाले से जुड़ी जसीना खातून के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वह सृजन महिला विकास सहयोग समिति की सचिव मनोरमा देवी की बेहद करीबी थी। उसके घर बीजेपी के कई बड़े नेताओं का आना-जाना भी होता था। सूत्र बताते हैं कि मनोरमा देवी अक्सर जसीना खातून के यहां जाती थी। सीबीआई कोर्ट ने जैसी मां के साथ-साथ कई लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसमें मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया, बेटे अमित कुमार के अलावे प्रणव कुमार की पत्नी सीमा देवी और अन्य आरोपी शामिल हैं। रजनी प्रिया और अमित अभी भी सीबीआई की गिरफ्त से बाहर हैं।