“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
10-Dec-2020 05:01 PM
BHAGALAPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में मुख्य आरोपियों के खिलाफ शिकंजा और कस गया है. सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी अमित कुमार और उसकी पत्नी रजनी प्रिया की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सृजन संस्था की संस्थापक मनोरमा देवी के बेटे अमित और बहू रजनी प्रिया को इस घोटाले का किंगपिन माना जाता है. सृजन में हुए गड़बड़ झाले को इन्हीं दोनों ने अंजाम दिया.
दोनों अब तक सीबीआई की पहुंच से बाहर हैं लेकिन सीबीआई के अधिकारियों की मौजूदगी में आज से प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने संपत्ति को ज़ब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इन दोनों की भागलपुर के अलावे सबौर सहित अन्य कई जगहों पर प्रॉपर्टी है. इन सभी संपत्तियों की सूची बनाई गई है. एक्शन के लिए जिले के सदर एसडीओ ने तीन सीओ को अधिकृत किया है और आज से इसकी कार्रवाई शुरू हो गई.
सीबीआई के विशेष न्यायालय के निर्देश पर इस कार्रवाई को किया जा रहा है. भागलपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार में कहा है कि सीबीआई के अधिकारियों को जिला प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है. घोटाले के मुख्य आरोपी अमित और रजनी प्रिया अब तक फरार चल रहे हैं पिछले दिनों जब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मामला उठाया था. तब तेजस्वी ने अमित और रजनी प्रिया को लेकर भी सरकार से तीखे सवाल दागे थे. तेजस्वी यादव ने पूछा था कि सरकार में बैठे किन लोगों का संबंध अमित कुमार और रजनी प्रयास रहा और कैसे और 1600 करोड़ रुपए के सृजन घोटाले को अंजाम दिया गया, सरकार इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं.