ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

Home / news / सृजन घोटाला : 8 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, किंगपिन रजनी और...

सृजन घोटाला : 8 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, किंगपिन रजनी और अमित अबतक फरार

13-Aug-2021 08:03 AM

PATNA : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले के मुख्य किंगपिन रजनी प्रिया और अमित अभी तक के सीबीआई के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं. पटना की सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.  इनमें मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया भी शामिल है.  कोर्ट ने इन आरोपियों को सीबीआई कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया.  आरोपों के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी किया गया था. जब वारंट इश्यू होने के बावजूद यह आरोपी सामने नहीं आए तो अब सीबीआई के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने 8 आरोपियों के ऊपर गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है.


जिन आठ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है, उसमें रजनी प्रिया के साथ-साथ सृजन महिला विकास समिति से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट पूर्णेन्दु कुमार, सतीश कुमार झा, सीमा देवी, जैस्मा खातून, राजरानी वर्मा, अर्पण वर्मा और रूबी कुमारी का नाम शामिल है. आपको बता दें कि इस मामले में सृजन महिला विकास समिति की मैनेजर सरिता झा और शुभ लक्ष्मी समेत अन्य आरोपी पहले से न्यायिक हिरासत में जेल के अंदर हैं.


एक अरब 36 करोड़ 93 लाख 58 हजार रुपए के सृजन महा घोटाले के मामले में सीबीआई अब तक 10 गैर सरकारी लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है. हालांकि इस मामले में किंगपिन के तौर पर माने जाने वाले स्वर्गीय मनोरमा देवी के बेटे अमित और बहू रजनी प्रिया अब तक फरार हैं. इनके खिलाफ कुर्की का वारंट भी सीबीआई ले चुकी है.  साल 2015 से 16 के बीच बैंकों की मिलीभगत से सरकारी रुपए का बंदरबांट सृजन की तरफ से किया गया था.