ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

स्पाइस जेट ने एक्स्ट्रा चार्ज लिया तो छलका DM का दर्द, ट्वीट कर लगाया यह आरोप

18-Dec-2020 12:22 PM

MADHUBANI : अपने कामों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले बिहार के मधुबनी जिले के डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, डीएम ने विमान कंपनियों के मनमाना रवैये से परेशान होकर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी जाहिर की है. उन्होंने अपने ट्वीट में एक रसीद शेयर की जिसमें विमान कंपनी ने एक एक्स्ट्रा बैग के लिए उनसे एक्स्ट्रा किराया वसूल लिया जबकि उनके सामान का वजन निर्धारित 15 किलो से कम था. 


डीएम ने ट्वीट में लिखा कि कोविड 19 सबसे सटीक उदाहरण है यह बताने के लिए कि प्रतिकूल स्थितियों में कैसे यात्रियों से अतिरिक्त पैसे वसूलने के अवसर में तब्दील हो चुका है. उन्होंने स्पाइस जेट को टैग करते हुए लिखा है कि 15 किलो से कम वजन होने पर भी उनसे अतिरिक्त बैग के लिए ₹750 वसूला गया. उन्होंने अपने इस ट्वीट में नागर विमानन मंत्रालय, विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी उषा पाढी और स्पाइस जेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह को टैग किया है. 


बता दें कि डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने कोरोना काल में काफी प्रशंसनीय काम किया था. इसके अलावा वह अक्सर लीक से हटकर काम करने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं.