Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
13-May-2020 07:20 AM
By PANKAJ
GAYA : कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने को लेकर 48 दिनों से ट्रेनों का परिचालन बंद था।हावड़ा से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन मंगलवार की देर रात गया जंक्शन पहुंची। गया जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन के आने से पहले सभी रेल यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आरपीएफ के द्वारा गया जंक्शन के प्लेटफार्म पर बिठाया गया था।गया जंक्शन से नई दिल्ली जाने के लिए 96 यात्री सवार हुए वहीं गया जंक्शन पर 125 यात्री पहुंचे।
गया जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार बैठे यात्रियों ने बताया की अंतिम संस्कार में आये थे लेकिन लॉक डाउन की वजह से गया में ही फंस गए। अब स्पेशल ट्रेन की जानकारी मिली तो टिकट बुक कराया वंही यात्रियों ने बताया कि हम अपने परिवार से मिलने आये थे और लॉकडाउन में फंस गए थे।हावड़ा से आये यात्रियों ने बताया कि हमलोगों को समाचार के माध्यम से पता चला था कि स्पेशल ट्रेन चल रही है तो हमने ऑनलाइन ट्रेन की टिकट बुक कराया था
ट्रेन में सफर के दौरान खाने और पहले की तरह बेड सीट नही मिला है। जो भी खाने पीने का सामान मिल रहा था वह पैकेट बंद समान मिल रहा था। वहीं कुछ महिला यात्रियों ने बताया कि हम 40 दिनों से हावड़ा में लॉक डाउन में फंस गए थे वंहा पर हमें बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा कियुकि हमे बंगला बोलने नही आता था अब हमें बहुत खुशी हो रही है कि हम अपने बिहार में पहुंच गए है ट्रेन में पहले से भी ज्यादा सफाई थी।
गया जंक्शन के डायरेक्टर जेपी भारती ने बताया कि गया जंक्शन पर पब्लिक को लेकर आने वाली हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पहली ट्रेन है। और इस ट्रेन से यात्रा करने वाले सभी लोगो को जंक्शन में प्रवेश के पहले मेडिकल जांच की गई है। इस ट्रेन से गया पहुंचे लोगों की मेडिकल जांच होगी तभी वह प्लेटफार्म से बाहर जायेगे। ट्रेन में सफर के दौरान खाने तथा बेड सीट नही मुहैया कराया जाएगा यह बात पहले ही बता दिया गया था यह ट्रेन जिस जिस जंक्शन पर रुकेगी उन सभी जंक्शन पर मेडिकल जांच टीम है ।