पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Feb-2024 12:50 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार विधानसभा का स्पीकर बनने के बाद नंदकिशोर यादव एक्शन में आ गए हैं। विधानसभा में आज एक ऐसा नजारा सामने आया कि सभी हैरान रह गए। विधानसभा में सरकार की तरफ से मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव सवालों का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने बैठे बैठे विपक्षी विधायक के सवाल का जवाब दिया तो स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें सदन की गरिमा याद दिलाई और उठकर जवाब देने को कहा।
दरअसल, बिधानसभा में राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में कब्रिस्तानो की घेराबंदी का मामला विधायकों ने उठाया। सदन में कब्रिस्तानों की घेराबंदी का मामला उठाने वालों में विपक्ष के साथ साथ पक्ष के विधायक भी शामिल थे। सत्ताधारी बीजेपी के विधायक कृष्णनंदन पासवान ने सदन में कब्रिस्तान की घेराबंदी से जुडा सवाल उठाया और सरकार से जवाब मांगा।
बीजेपी विधायक ने कहा कि मेरे सवाल का जवाब मंत्री की तरफ से दिया जा चुका है लेकिन आपके माध्यम से मंत्री से आग्रह है कि जिलाधिकारी के प्राथमिकता सूची में जोड़कर कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई जाए। विधायक के सवाल का मंत्री विजेन्द्र यादव ने बैठे बैठ ही जवाब दे दिया और कहा कि हो जाएगा। जिसपर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें टोका और कहा कि, ‘ठीक है लेकिन खड़ा होकर न बोलिएगा’। जिसके बाद मजबूरी मे मंत्री जी को खड़ा होकर जवाब देना पड़ा।