केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
08-Mar-2020 02:52 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिल्कुल अनोखे अंदाज में महिलाओं को सम्मानित किया है। उन्होनें एक दिन के लिए सात महिलाओं को अपने सोशल मीडिया की कमान सौंप दी है। महिलाओं के सम्मान का सिलसिला पूरे देश में अलग-अलग अंदाज में चल रहा है रेलवे ने कई स्टेशनों की पूरी कमान आज के दिन महिलाओं के हाथों में पूरी तरह सौंप दी हैं। वहीं बगहा में भी इस मौके पर महिला सिपाहियों को सम्मानित किया गया है।दो महिला सिपाहियों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष सम्मान दिया गया है।
बगहा के एसपी राजीव रंजन ने दो महिला सिपाहियों को कर्तव्य निर्वहन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। महिला सिपाही प्रिया की कोशिश ने जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को उसके परिजनों से मिलवाया वहीं दूसरी महिला सिपाही ने ड्यूटी के दौरान अपना खून देकर जरूरतमंद की जान बचाई थी । एसपी ने दोनों महिला सिपाहियों के जज्बे की सराहना करते हुए उनसे सभी को सीख लेने की बात कही।
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों सजग महिला प्रहरियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाली अन्य महिला सिपाहियों को भी एसपी ने सम्मानित किया और हौसला अफजाई की।